शहीद स्थल डोम्बारीबुरु में मुरहू उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने किया झंडोत्तोलन

खूंटी:भगवान बिरसा मुंडा के शहीद स्थल डोम्बारीबुरु में स्वतंत्रता दिवस पर मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने झंडोत्तोलन किया।उनके साथ गुटूहातू पंचायत समिति सदस्य रोशनी काण्डीर और मुखिया सुरजू हस्सा पूर्ति सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। मौके पर उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामना और बधाई दिया। साथ ही कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की शहीद स्थल डोम्बारीबुरु में 1997 के बाद से झंडोत्तोलन नहीं हो रहा था। मुझे जब इस बात की जानकारी जैसे मिली तो उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मैंने डोम्बारीबुरु में झंडोत्तोलन करने का फैसला लिया। इससे पर्व प्रखण्ड कार्यालय में इस बात पर चर्चा हुई और सभी लोग तैयार हुए,आज लंबे समय के बाद यहां पर झंडोत्तोलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहीद स्थल को सुना नहीं रख सकते हैं। आज बिरसा भगवान बिरसा मुंडा की शहीद स्थल पर हमारा झंडा भी लहराया। उप प्रमुख के ऐसे नेक कार्यों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सराहा।साथ एक नया आगाज बनकर आया कि अब वीर बिरसा की शहीद स्थल पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *