के एस गंगा हॉस्पिटल ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयाेजन
खूंटी: गरीबों और असहायों की हमेशा मदद के लिए तत्पर के एस गंगा अस्पताल स्वास्थ्य चिकित्सा के क्षेत्र में कई कार्यों को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में खूंटी के रुगुदडीह गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही त्रिनेत्रा आई केयर द्वारा ग्रामीणों का निशुल्क आँख का जांच किया गया।
पहली बार गांव में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से ग्रामीण उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि बीमार होने पर सदर अस्पताल खूंटी जाना पड़ता है लेकिन अधिक दूरी होने और आवागमन के साधन की कमी के कारण लोगों को परेशानी होती है। स्वास्थ्य उपकेंद्रों की दूरी होने के कारण भी मरीज छोटी मोटी बीमारियों में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि समय समय पर गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित की जाए तो लोगों को राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित त्रिनेत्रा आई केयर के डॉक्टर गौरव श्रेष्ठ ने बताया कि यहां ग्रामीणों में आंख से पानी आने की शिकायत और मोतीयाबिंद की समस्याएं मिली हैं। आंख जांच के बाद उन्हें दवाईयां दी गई हैं।
के एस गंगा हॉस्पिटल के डॉक्टर अंजीव नयन कुमार ने बताया कि खूंटी जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने से गरीब, पिछड़े और अशिक्षितों को काफी सहायता मिलती है। स्वास्थ जांच में सामान्य बुखार सिर दर्द पेट दर्द जोड़ों में दर्द आर्थराइटिस और आंखों से संबंधित रोगियों की पहचान की गई साथ ही सभी मरीजों का ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेबल की जांच की गई जांच उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाईयां दी गई। वहीं कमज़ोर पाए गए मरीजों को पेड़ में ही स्लाइन लटकाकर ऑन द स्पॉट स्लाइन चढ़ाई गई। स्वास्थ्य जांच में ऑपरेशन की जरूरत वाले मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत के एस गंगा हॉस्पिटल में निः शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।



