जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित भर्ती कैम्प में 17 अभ्यर्थियों का चयन, मौके पर नियुक्ति पत्र वितरित

​खूंटी : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, खूंटी द्वारा उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित नियोजकों की सहभागिता रही तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

​ भर्ती कैम्प में कुल 09 नियोजकों ने भाग लिया। वहीं लगभग 56 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 17 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

​ कैम्प में PANIIT Alumni Reach for Jharkhand Foundation, Ranchi Security Pvt. Ltd., Shivford Group, Eminent Pvt. Ltd., Maruti Mod Mobile सहित अन्य नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

​ जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं से जोड़ने के उद्देश्य से नियमित रूप से ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

​ मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी आनन्द कुमार, यंग प्रोफेशनल दीपक कुमार वर्मा, विभिन्न नियोजक प्रतिनिधि तथा जिला नियोजनालय, खूंटी के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *