साहेबगंज के टाउन हॉल में झामुमो ने BLA-2 की बैठक कर दिया दिशा निर्देश
रांची : साहेबगंज के टाउन हॉल में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक जिला अध्यक्ष अरुण सिंह जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय , केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा , सांसद विजय कुमार हांसदा , राजमहल विधायक एमटी राजा , बोरियो विधायक धनंजय सोरेन तथा जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम , केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा , जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका किस्कू जी, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान जी, नगर पंचायत अध्यक्ष किताबुदीन शेख जी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के प्रति सतर्क एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया, ताकि किसी भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से न छूटे या कटे।



