नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई। बैठक में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में मानव विकास, रोजगार सृजन, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पोषण, समान अवसर और डिजिटल गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समावेशी मानव विकास की रणनीति तैयार करना है, ताकि देश के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाया जा सके। इस वर्ष नीति आयोग की बैठक की थीम “विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास” रखी गई है। इसके तहत सभी आयु वर्ग, क्षेत्रों, लिंग और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *