राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर की संदिग्ध अवस्था में मौत, उधवा के सीओ थे विक्रम महली

रांचीः राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उधवा के सीओ विक्रम महली का शव कमरे पड़ा मिला। वह राजमहल में किराए के मकान में रहते थे। जब सोमवार की सुबह घर में काम करने वाली आई तो दरवाजा बंद देखकर इसकी सूचना सीओ के चालक मनोज मंडल को दी। इसके बाद चालक मनोज मंडल ने कई बार कॉल कर सीओ से बात करने की कोशिश की। लेकिन कॉल रिसिव नहीं हुआ। इसके बाद मनोज मंडल ने खिड़की से झांक कर देखा। वह फर्श पर गिरे हुए थे। खिड़की से चेहरे पर पानी का छिड़काव किया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। कोई हलचल न होता देथ मनोज मंडल ने एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दी। सभी दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर पर सिर्फ एक गमछा था। वहीं उन्‍हें जानने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वह हाई शुगर के मरीज थे। नौ मार्च 2021 को उनकी पोस्टिंग उधवा में हुई थी। मूलत: वह रांची में केसारी बागान, चुटिया के रहनेवाले थे। पूर्व में पत्नी व बच्ची भी साथ रहते थे, लेकिन इन दिनों वह अकेले थे। फिलहाल वीडियोग्राफी करा कर शव को मॉर्चरी में रख दिया गया है। परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *