विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन

रांची : विश्वभर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है राजधानी रांची में भी विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा पलास हॉल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके तहत पर्यावरण के संरक्षण को लेकर कई पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा पर्यावरण दिवस पर आकर्षक एक्जीबिशन लगाई गई।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद वन विभाग सचिव अबू बकर ने रफ्तार मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पर्यावरण ही इस संसार को जीवित रखा है अगर पर्यावरण नहीं होगी तो यह संसार भी नहीं होगा। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि आज हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है अगर अब हम अपने पर्यावरण को बचाने के लिए आगे नहीं आए तो हमारी अगली पीढ़ी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वन विभाग के द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं जिससे पर्यावरण संरक्षित हो सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसीएफ एवं HoFF राजीव कुमार ने कहा कि पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग या वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करना चाहिए और जूट या कागज के बैग का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए।राजीव कुमार ने बताया कि वन विभाग जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर लगातार काम कर रहा है। इसके तहत नदियों के उद्गम स्थलों को चिन्हित कर उनके कैचमेंट एरिया के संरक्षण की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग इस वर्ष लगभग डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है।

वहीं, रांची डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने बताया कि वन विभाग हमेशा प्रयासरत है कि कैसे पर्यावरण को संरक्षित किया जाए।पर्यावरण दिवस पर सभी लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए ऐसा कार्य ना करे जिससे पर्यावरण को क्षति पहुँचे। उन्होंने बताया पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनसे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *