ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित

रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीते मंगलवार को  ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठोरिया में ग्रामीण क्षेत्रों की समाज के प्रति सेवा करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर संम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी संस्थान की संचालिका बी राजमती ,बालिका विकास महिला समिति की संयोजिका संम्पति देवी,समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ,महादेव पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्थान की निदेशिका बी राजमती ने कहा समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का कार्य सराहनीय रहा है.स्वयं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इसका बेमिसाल उदाहरण है। हमें सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं के बिना हम संसार की कल्पना भी नहीं कर सकतें हैं। इस अवसर पर 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिठोरिया की मुखिया मुन्नी देवी,लीला देवी,नीलम केशरी,सुधा जयशवाल, सुभद्रा देवी,विद्या देवी,जयंती देवी,लक्ष्मी देवी,सीता देवी,शकुंतला देवी,उषा देवी,अनिता देवी,सुषमा देवी,शिला देवी,सुलेखा देवी,मालती देवी,शीला देवी,मालती देवी सहित अन्य कई समाज के हित में कार्य करने वाली महिलाओं को संम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *