उप विकास आयुक्त ने किया कटहल प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण
खूंटी: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के एफपीओ सरजोम्बा एग्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संचालित कटहल प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इकाई में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर जायजा । साथ ही एफपीओ से जुड़ी दीदियों एवं सदस्यों के साथ संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
ㅤ निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों ने बताया कि फ़िलवक्त उक्त में इकाई में कटहल एवं आम का अचार तैयार किया जा रहा है। साथ ही कटहल की कैनिंग का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि स्थानीय कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन सुनिश्चित हो सके । इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं आय के बेहतर अवसर प्राप्त हो सके ।
उप विकास आयुक्त ने मौके पर कहा की इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा प्राप्त होगी है। उन्होंने कहा कि उत्पादों के विपणन एवं प्रसंस्करण से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रया किया जाएगा।
ㅤ डीडीसी ने कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों को बाजार से जोड़ने तथा किसानों एवं महिला समूहों की आय बढ़ाने में एफपीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे प्रयासों को और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।
ㅤ मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) खूंटी सुश्री मनीषा सांचा, जेएसएलपीएस के कार्यकर्ता, एफपीओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) सदस्य एवं प्रसंस्करण इकाई में कार्यरत दीदियाँ उपस्थित रहीं।

