बार-बार चुनाव हारने पर राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ा: संजय सेठ

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ  ने राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए अपमानजनक भाषा के प्रयोग की कड़ी शब्दों में निंदा की है l
श्री सेठ ने कहा राहुल गांधी बार-बार चुनाव हारने से अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं अपनी नाकामी को छुपाने के लिए और सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर सुर्खियों में रहना चाहते हैं
और यही कारण है कि देश की जनता इन्हें नकारा रही हैl
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैंl
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने अपनी नीची राजनीतिक परवरिश का परिचय दिया है, इसके पहले भी कई बार  राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं ने  प्रधानमंत्री को गालियां बक कर अपमानित करने का काम किया है। राहुल गांधी विदेशों में जाकर भी देशवासियों को लगातार अपमानित और बदनाम करने का काम करते रहे हैं।
राहुल गांधी हाथ में संविधान लेकर संविधान की दुहाई  देते हैं वहीं एक और भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को अपशब्द कहकर अपना मानसिक दिवालिया पन का परिचय दे रहे हैं । आने वाले समय में भारत की जनता इनको सबक सिखाएगी और इस बार 100 बार  चुनाव हारने का रिकॉर्ड उनके नाम होगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *