बिजली-पानी संकट को लेकर बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा का समाहरणालय में प्रदर्शन
रांची: बिजली,पानी और लचर विधि व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने किया। कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह, शत्रुघ्न महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पानी बिजली लोगों के लिए जरुरी है। धनबाद सहित झारखण्ड में बिजली पानी का संकट विकराल हो चूका है। प्रधानमंत्री की योजना नल से जल योजना इस झारखण्ड में भ्र्ष्टाचार के भेंट चढ़ चुकी है।भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन नींद में सोई झारखण्ड सरकार को जगाने के लिए है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राज्य का चक्का जाम करेंगे।
साथ ही बाबूलाल ने प्रिंस खान के वायरल वीडियो पर कहा कि राज्य में एक अपराधी पुलिस और सरकार पर तंज कश रही है जिसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।



