अभिभावक संघ ने डीसी एसपी को ज्ञापन सौंप की विभिन्न मांगो पर शीघ्र कार्रवाई की मांग
कोडरमा: अभिभावक संघ कोडरम के अध्यक्ष संजय साजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार शिवाशीष को एक ज्ञापन सौंप कर विभिन्न मांगो पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि RTE के तहत जिले विभिन्न प्रखंडों तथा क्षेत्रों के अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत नामांकन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर आवेदन जमा कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक उन बच्चों का विद्यालयों में नामांकन नहीं किया गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं कुछ दिनों के बाद गर्मी की छुट्टी भी होने वाली है वैसे में अभी तक किसी भी प्रखंडों में आवेदनों की जांच की प्रकिया भी नहीं किए जाने की सूचना मिली है
यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है क्योंकि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और इसमें इस प्रकार की देरी बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय के समान है। संबंधित विद्यालय एवं विभाग से संपर्क करने पर भी स्पष्ट जानकारी या संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है। यहां ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी 1600 लोगो का RTE के तहत लेटलटिफ के कारण नामांकन नहीं हो पाया था। साथ गत दिनों जिले के एक निजी स्कूल में घटी घटना की एक उच्च स्तरीय जांच कमिटी के माध्यम से घटना की जांच करने, सभी निजी स्कूलों/ तथा उनके हॉस्टल में पर्याप्त सुरक्षा व्यस्था/ सीसीटीवी लगवाने का निर्देश देने, अभिभावक संघ के द्वारा पूर्व में मांगो के समर्थन में दिए गए आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने ताकि अभिभावकों पर बोझ ( री- एडमिशन के नाम पर मांगे जाने वाले मेंटेनेंस चार्ज, विकास शुल्क आदि पर लगाम लगाया जा सके)
मौके पर संघ के सचिव भानु प्रताप सिंह, प्रवक्ता नरेंद्र सिंह चंदेल, संरक्षक सईद नसीम, संजय पासवान, भुनेश्वर साव, सुरेन्द्र मिस्त्री, दीपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।



