चास थाना इंस्पेक्टर का अभद्र भाषा सोशल मीडिया में वायरल ,एसपी ने किया त्वरित कार्रवाई
बोकारो : बोकारो में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजा मामला चास थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में कथित तौर पर वह एक युवक से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा और गाली-गलौज करती सुनाई दे रही हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर एक बार फिर असर पड़ा है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। आम जनता के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि पुलिस अधिकारी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। ऑडियो में जिस तरह की बातचीत सामने आई है, उसने पुलिस के व्यवहार और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया हैं। इसकी व्यापक चर्चा जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक जांच कमेटी का गठन कर मामले की सत्यता के बाद इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी को पुलिस लाइन में तबादला कर दिया है । प्रेस रिलीज के माध्यम से एसपी ने कहा है कि वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच की गई और सुषमा कुमारी दोषी पाई गई ।एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जनता के प्रति सम्मान सर्वोपरि है।यह कोई पहला मामला नहीं है जब बोकारो पुलिस विवादों में आई हो।इससे पहले भी पुलिस की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों से विभाग की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है और आम लोगों का भरोसा कमजोर होता है।
आरोप सही साबित हुआ अब देखना होगा कि करवाई के नाम में केवल तबादल ही की अनुशासनहीनता पर भी कोई कारवाई होगा ,जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति मानवता का संदेश जायेगा।



