लालू-तेजस्वी के विचारों एवं संदेशों को प्रखरता से लोगों तक पहुंचाने की जरूरत : सुरेश पासवान

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर से विधायक राजद संसदीय बोर्ड एवं विधायक दल के नेता सुरेश पासवान से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर राजनीति चर्चाएं किया गया। मुलाकात के दौरान प्रवक्ता कैलाश यादव के साथ डॉ मनोज कुमार भी मौजूद थे !

विदित है मुलाकात के दौरान सुरेश पासवान ने यादव को कहा कि राज्य में पार्टी को और प्रखर बनाने है इसकी मजबूती के लिए भाजपा के जनविरोधी और नफरती राजनीति को असफल व बेनकाब करने का प्रयास करने की जरूरत है !

सुरेश पासवान ने कहा कि विगत दिनों राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के रांची दौरा के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी ऊर्जा और उम्मीद बढ़ी है ! राजद को पंचायत स्तर पर शसक्त बनाने के लिए सभी को गांव गांव में जाकर लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं से अवगत होकर समाधान करने की दिशा में कार्य करना है !

राजद के प्रदेश/जिला के तमाम नेता ग्रामीण/नगर के लोगो की समस्याओं के निष्पादन एवं जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन/बीडीओ/सीओ और स्थानीय प्रशासन से मुलाकात कर कार्य करने की जरूरत है, परेशानी होने से पार्टी विधायको को सूचित करने की आवश्यकता है !

सुरेश पासवान ने पार्टी के प्रखर प्रवक्ता कैलाश यादव एवं डॉ मनोज कुमार को शुभकामनाएं दिया और कहा कि प्रवक्ता पार्टी के रीढ़ और आवाज होते है पार्टी की विचारधारा और नीति सिद्धांतों एवं राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव एवं युवा आइकन तेजस्वी यादव के संदेशों को धाराप्रवाह बोलने की जरूरत है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *