असम में सीएम हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा,मोबाइल फोन पर ही लोगों को किया संबोधित
रांची: असम में पीएम मोदी के चुनावी सभा कार्यक्रम को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर उड़ने नहीं दिया गया। इससे कम हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार स्थल नहीं पहुंच पाए। सीएम ने मोबाइल से ही जनसभा को संबोधित किया।
सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि असम की वीर और क्रांतिकारी धरती पर लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की फिर कोशिशें की गई।
कल कल्पना जी को सभा करने से रोका गया, आज मुझे असम के रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा के अपने भाई-बहनों से मिलने नहीं दिया गया।
क्या सच में विरोधियों को लगता है कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर ऐसे षड्यंत्र से वे तीर-धनुष की ताकत को रोक पाएंगे?
इतने वर्षों तक तो चाय बागान के मेरे लाखों शोषित, वंचित आदिवासी समाज के भाइयों बहनों को रोकने की नाकाम कोशिश की है, और कितना रोक पाओगे?
इतिहास गवाह है, जब-जब आवाज़ दबाई गई है, वह और बुलंद होकर उभरी है।
आगामी 9 अप्रैल के दिन तीर-धनुष पर बटन दबाकर मेरे ये लाखों भाई-बहन अपने संघर्ष का हिसाब लेकर रहेंगे।



