एमएलसी से नीतीश का इस्तीफा,राज्यसभा जाने की प्रक्रिया शुरू, शीघ्र मुख्यमंत्री पद भी छोड़ेंगे

पटना :बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा परिषद से इस्तीफा सौंप – दिया। अभी कुछ दिनों तक वह – सीएम बने रहेंगे। एमएलसी ये – इस्तीफा राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दिया है। वह साल 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। राज्यसभा जाने – के चलते नीतीश ने इस्तीफा सौंपा है।
*क्या है प्रक्रिया :*
नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं और 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ले सकते हैं।
*नितिन नबीन ने दिया इस्तीफा*
उधर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी अपने विधायक पद से इस्तीफे का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है। वह बांकीपुर से विधायक थे। नीतीश कुमार के साथ उन्हें भी राज्यसभा चुनाव में जीत मिली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बयान देते हुए कहा कि बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन आज अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। सरावगी ने बताया कि नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा उन्हें कल ही सौंप दिया था, जिसे बिहार विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया गया। फिलहाल, नितिन नवीन असम दौरे पर हैं, इसलिए उन्होंने प्रक्रिया में देरी न हो, इसके लिए पहले ही इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को दे दिया था। अंदर विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना जरूरी होता है। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो राज्यसभा की सदस्यता खुद समाप्त हो जातीहै। नीतीश कुमार ने भले ही दिल्ली का रुख कर लिया हो, लेकिन बिहार के लोग उनके योगदान को लंबे समय के लिए याद रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *