विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की रूप रेखा तैयार, 10,11 एवं 12 अप्रैल होगा आयोजन

रांची : झारखण्ड मैथिली मंच राँची के कार्यकारिणी की बिशेष बैठक  बिनय कुमार झा की अध्यक्षता में विद्यापति दलान हरमू में हुई, जिसमें आगामी 10,11 एवं 12 अप्रैल 2026 को त्रिदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की विस्तृत रुप-रेखा तैयार की गई।

महासचिव जयंत कुमार झा ने बिंदुवार अपनी बात रखते हुए बारी-बारी से सदस्यों की राय भी ली एवं सर्वसम्मति से निम्नलिखित कार्यक्रम तय किए गए।

10 अप्रैल को  मिथिला के पारंपरिक परिधान धोती कुर्ता में विद्यापति दलान से चलकर मेन रोड पर अवस्थित विद्यापति के मूर्ति पर सामूहिक रुप से माल्यार्पण किया जाएगा।तदुपरांत  विद्यापति दलान पर साहित्यिक परिचर्चा तथा कवि गोष्ठी का आयोजन होगा।

11एवं 12 अप्रैल को हरमू मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें दिल्ली, दरभंगा, पटना जमशेदपुर एवं राँची के ख्याति प्राप्त पुरुष एवं महिला कलाकार शामिल होंगे।

इस अवसर पर स्मारिका का लोकार्पण होगा।

कार्यक्रम में दोनों ही दिन उद्घाटनकर्ता, मुख्य अतिथि ,

विशिष्ट अतिथि हेतु संपर्क करने के लिए उप समिति का गठन किया गया है। समारोह में पंडाल के सामने तीनों तरफ बुकस्टाल सहित अनेकों आकर्षक स्टाल रहेंगे साथ ही  खाना-नास्ता के अनेकों ब्यंजन के स्टाल भी रहेंगे।बैठक में अध्यक्ष बिनय कुमार झा, महासचिव जयंत कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र,पूर्व पार्षद अरूण कुमार झा,  प्रेम चंद्र झा, बाबू लाल झा,बदरीनाथ झा,राज कुमार मिश्र ,मोहन झा परोसी,आत्मेश्वर झा,आनंद कुमार ठाकुर, भारतेंदु कुमार झा,मकर चौधरी,  आदित्यनाथ मिश्र,धीरेन्द्र मिश्र

रंधीर झा, ब्रज कुमार झा, वैद्यनाथ झा,चन्द्र शेखर झा,अभय कुमार झा,संतोष कुमार झा,शतीस कुमार मिश्र एवं दयाशंकर चौधरी,कौशल किशोर झा,शामिल हुए।धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *