उपायुक्त एवं एयरपोर्ट निदेशक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

खूंटी: समाहरणालय परिसर में गुरुवार को CSR योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं Airport Authority of India (AAI) द्वारा किए गए एमओयू के अनुसार उपलब्ध कराए गए प्रदत्त 03 ईको एम्बुलेंस वाहनों का लोकार्पण उपायुक्त आर० रॉनिटा एवं निदेशक, बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची विनोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इन एम्बुलेंस वाहनों के संचालन से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने Airport Authority of India के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि CSR के तहत इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, जिला विकास शाखा पदाधिकारी, प्रभारी सिविल सर्जन, नोडल पदाधिकारी सीएसआर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *