वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने किया दावत-ए- इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल
रांची :. पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने आज राजधानी में अपने मोरहाबादी स्थित आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया. इस दावत में रोजेदारों के साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मावलम्बी शामिल हुए. आज के इस आयोजन की महत्वपूर्ण विशेषता विशेष रूप से मांडर विधानसभा क्षेत्र के अलावा रांची और सीमावर्ती जिले के रोजेदारों का इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए इफ्तार में अन्य धर्मों को माननेवाले भी बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित थे.
सभी ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से न केवल सभी रोजेदार बड़ी संख्या में एक जगह एकत्रित कर अपनी दुआ करते हैं और सामूहिक इफ्तार में शामिल होते हैं बल्कि सर्व धर्म समभाव में भी वृद्धि होती है. क्योंकि यह आयोजन झारखण्ड के साथ ही भारत की पुरातन सर्व धर्म समभाव की संस्कृति का प्रतीक है. आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, इबरार अहमद, हाजी जावेद , रविन्द्र सिंह, सुनील सहाय, अजय नाथ शाहदेव, अनादि ब्रह्मा, जय सिंह यादव, लाडले खान, डॉ. एम. तौसीफ, श्रीमती रमा खलखो, नकुल सिंह मुदासीर हक़ मजकुर आलम सिद्दीकी आदि शामिल हुए.



