चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर श्री चैती दुर्गा मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन

रांची: चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग की खुशी में श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स, पूरी,सब्जी एवं खीर आदि का वितरण किया गया । मुख्य रूप से सौरव राय के द्वारा पूजा प्रसाद सामग्री प्राप्त हुआ तथा समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू) जी चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए विशाल भंडारा कराया गया।
भुताहा तालाब श्री चैती दुर्गा मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार माता के जयकारे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भी जय जयकार कर रहे थे । 3100 भक्तों नें आज खिचड़ी, पूरी, सब्जी और खीर आदि का प्रसाद प्राप्त किया।
वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री सी.पी सिंह , संजीव विजयवर्गीय, किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह) राहुल सिंह, राजेश साहू, विशाल कृष्णा,शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता,श्री राजू चौरसिया,महेंद्र वर्मा, जयकांत चौधरी, नमन भारतीय (गुल्लु), सौरव राय जी, अंजनी जी, मनोज जी, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।
यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *