पवन कुमार झा की आकस्मिक निधन पर समिति कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
रांची : बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में रविवार कोजयन्त झा की अध्यक्षता में बैठकहुई। बीते शनिवार कोसमिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक पवन कुमार झा की आकस्मिक निधन हो जाने पर समिति कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर पवन झा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही साथ समिति के अध्यक्ष जयन्त झा द्वारा उनके कुशल व्यक्तित्व उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।दूसरी तरफ आज के बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “सरहुल सेवा शिविर” का आयोजन कचहरी चौक पर की जाएगी। “सरहुल सेवा शिविर” का उदघाटन रांची नगर निगम के महापौर श्रीमती रोशनी खलखो जी एवं निवर्तमान उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय जी मुख्य अतिथि रहेंगे, साथ ही साथ रांची नगर निगम के नव नियुक्त महापौर महोदया श्रीमती रोशनी खलखो जी को मिथिला पाग, सॉल एवं पुष्पगुच्छ आदि से सम्मानित किया जाएगा। सरहुल सेवा शिविर में आए हुए सभी भक्तजनों को कच्चा चना, गुड़ शरबत और शीतल पेयजल से स्वागत किया जाएगा। आज के बैठक में अध्यक्ष श्री जयन्त झा, सौरभ कुणाल, राजेश झा, डॉ० पंकज रॉय, उदित नारायण ठाकुर, पूर्णेन्दु ठाकुर, संतोष मिश्रा, वैद्य मनोज झा, मृत्युंजय झा, वरिष्ठ समाजसेवी मणिकांत ओझा, अजय सिंह, सुमन झा, दिनेश झा, विश्व मोहन झा,मनोज सोनी, सत्यम पाण्डेय, संतोष सोनी, सुनील सिन्हा, चितरंजन सिन्हा आदि ने भाग लेकर बैठक को सफल बनाया।



