इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता 3.0 में 50 बच्चों ने लिया भाग
खूंटी: मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा द्वारा रविवार को इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग को मिलाकर विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में तृतीय पुरस्कार काम्या कुमारी (उर्सलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल), द्वितीय पुरस्कार आयुष कुमार (स्प्रिंडल्स पब्लिक स्कूल) तथा प्रथम पुरस्कार रोशनी होरो (ऑक्सफोर्ड ग्लोबल स्कूल) ने प्राप्त किया।
वहीं सीनियर वर्ग में तृतीय पुरस्कार अनामिका कुमारी (एसडीएस स्कूल), द्वितीय पुरस्कार गरिमा (उर्सलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल) तथा प्रथम पुरस्कार ओशी ( एस एस डी ए वी पब्लिक स्कूल) के प्रतिभागी ने प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा समाज सेवा के हर क्षेत्र में निरंतर अग्रसर है। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना मंच के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है।”
मंच के सचिव गौरव जैन ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले डॉ. ममता कुमारी एवं आशीष सर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्णायकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में काफी मदद मिली।
कार्यक्रम की संयोजक नूपुर अग्रवाल, पूजा जैन एवं नमिता अग्रवाल का आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान रहा। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से बच्चों के समन्वय से लेकर प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका जैन ने किया।
कार्यक्रम की सफलता में पूर्व अध्यक्ष उदयलाल भाला, अंकित जैन, अखिल सरावगी, मुकुल पिपुरिया, संदीप पिपुरिया, रिंकू जैन, शिवांगी पिपुरिया, निक्की जैन, नेहा सरावगी, हिमांशु अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल,अनुराग प्रतीक,शालिनी जैन,प्रिंस अग्रवाल,रोहित जैन,नीरज जैन एवं शिवानी भाला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मारवाड़ी युवा मंच, खूंटी नगर शाखा के इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की कला एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।


