शहीद सरदार गया मुंडा की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित
खूंटी : शहीद सरदार गया मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने मुरहू प्रखंड के एटकेडीह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद सरदार गया मुंडा भगवान बिरसा मुंडा के प्रमुख सेनापति थे, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ अपने अदम्य साहस और बलिदान से इतिहास रच दिया।
उपायुक्त ने शहीद सरदार गया मुंडा के बलिदान को याद करते हुए कहा कि शहीद सरदार गया मुंडा का बलिदान देश के लिए अमूल्य है। उन्होंने हमें स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए लड़ने का अद्वितीय उदाहरण दिया है। हमें उनके आदर्शों और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज और देश के उत्थान में योगदान देना चाहिए।
इस दौरान मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद राम समेत अन्य उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदानों को याद किया।



