कांग्रेस की मांग—CAG रिपोर्ट के बाद भी अनदेखी क्यों? पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य योजना को बचाए सरकार
रांची :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सेना में जवानों की भारी कमी देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस केंद्र सरकार से मांग करती है कि इस कमी को अविलंब पूरा किया जाए।
आलोक कुमार दुबे ने कहा कि Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS) आज पूरी तरह संकट के कगार पर है। वर्ष 2023-24 में 13,500 करोड़ रुपये की आवश्यकता के मुकाबले केवल 9,831 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया, जिससे कैरी फॉरवर्ड लायबिलिटी लगातार बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि इस वर्ष कम से कम 14,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान नहीं किया गया तो ECHS का ढांचा पूरी तरह बैठ जाएगा। बकाया भुगतान न होने के कारण Empanelled Hospitals पूर्व सैनिकों का इलाज करने से इनकार कर रहे हैं, कई जगह दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं और रिइम्बर्समेंट में वर्षों की देरी हो रही है।
कांग्रेस केंद्र सरकार से मांग करती है कि पूर्व सैनिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल बकाया राशि का भुगतान किया जाए, ECHS को पर्याप्त बजट देकर मजबूत किया जाए और देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेना में जवानों की कमी तुरंत दूर की जाए।



