केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री  भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा का बोकारो दौरा

बोकारो :  केंद्रीय राज्य मंत्री, भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय  भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा 29 दिसम्बर को अपने एक दिवसीय दौरे पर पूर्वाह्न बोकारो पहुंचे। उनके आगमन पर बोकारो हवाई अड्डा पर बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी  प्रिय रंजन सहित अधिशासी निदेशकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात बोकारो निवास में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न  मंत्री ने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित प्रांतीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के माध्यम से जनजातीय युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।अपराह्न बोकारो निवास में आयोजित एक संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण के माध्यम से  मंत्री को बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन उपलब्धियों, वर्तमान एवं प्रस्तावित परियोजनाओं, चिकित्सा सेवाओं, सामग्री प्रबंधन तथा अन्य प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस प्रस्तुतीकरण के दौरान बीएसएल के निदेशक प्रभारी  प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशकगण, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *