2024 से पहले इस ठगबंधन सरकार की विदाई तय: सन्नी टोप्पो

रांची: हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भाजपा ने सचिवालय घेराव कर 2024 के लिए शक्ति प्रदर्शन कर दिया है। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटा कर गठबंधन दल के नेताओं पर प्रेसर तो जरूर कर दिया है।

वहीं मांडर विधानसभा क्षेत्र से पांच से सात हजार लोगों की इस सचिवालय घेराव में उपस्थिति हुई थी। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश भाजपा ने मांडर विधानसभा क्षेत्र से कद्दावर भाजपा नेता सन्नी टोप्पो को दिया था। सन्नी टोप्पो ने भी पूरी ताकत के साथ इस आंदोलन में भाग लिया। प्रभात तारा मैदान से सचिवालय जाने से पहले गोलचक्कर के पास पुलिस बेरिकेटिंग तक अपने कार्यकर्ताओं ने साथ हेमंत सोरेन के खिआफ जमकर प्रदर्शन किया। हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ और जय श्री राम का नारा लगाते हुए उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठी से घायल होना पड़ा।
वहीं भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आम जनता में काफी गुस्सा है। 2024से पहले राज्य की जनता ने इस ठगबंधन सरकार को हटाने का फैसला लिया है। इस ठगबंधन सरकार में महिला,युवा,किसान सभी परेशान हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। अपराधिक घटनाओं में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सरकारी कार्यालय में बगैर अनुलग्नक के कोई काम नहीं हो रहा है। राज्य का पूरा तंत्र भ्रष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर जनता है त्रस्त और नेता और अधिकारी मस्त हैं। इसलिए जनता अब बदलाव के मूड में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *