लातेहार : जिला परिषद चुनाव में भाजपा और झामुमो की साख बची,दोनों दल के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

लातेहार :  जिले में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष सीट पर भाजपा तो उपाध्यक्ष सीट पर झामुमो ने कब्जा किया।
पूनम देवी जिला परिषद अध्यक्ष चुनी गई। वहीं अनिता देवी उपाध्यक्ष चुनी गई। चुनाव होने के बाद दोनों ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा की पूनम देवी के जिप अध्यक्ष बनने पर मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह की साख बच गई। वहीं अनिता देवी के बनने से झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम की साख बच गई। दोनो नेताओं ने जीत पर मिठाइयां बांटी।
लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम अपने समर्थकों के साथ लगातार जीत की रणनीति बनाने में लगे रहे। महागठबंधन के उम्मीदवारों को भी उड़ीसा की सैर कराई गई थी। 

जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में विजयी होने के बाद पूनम देवी ने लातेहार शहर में आभार यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बम पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। 

जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने लातेहार के जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने विकास के मुद्दे पर कहा कि पक्ष विपक्ष की भूमिका नहीं देखने को मिलेगी। सभी को साथ लेकर विकास के पथ पर ले जाऊंगी। उन्होंने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *