67 वें प्रांतीय अधिवेशन के लिए भागलपुर से गयाजी के लिए अभाविप का जत्था रवाना

भागलपुर। ज्ञान, विमर्श और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बनने जा रही मोक्षभूमि गयाजी की ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दक्षिण बिहार प्रांत के 67वें प्रांतीय अधिवेशन के लिए भागलपुर से 130 कार्यकर्ताओं का जोशीला जत्था रवाना हुआ। स्टेशन परिसर में ‘छात्र-हित, शिक्षा-सुधार और राष्ट्र-निर्माण’ के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इसी क्रम में ABVP के पूर्व कार्यकर्ता और भागलपुर के विधायक रोहित पांडेय का स्टेशन परिसर में आगमन हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसकी निरंतर सक्रियता और सेवा-भाव में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए छात्र हितों के लिए सतत संघर्ष का आह्वान किया।
प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद ने अधिवेशन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस प्रांतीय अधिवेशन में बिहार की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर और ज्वलंत मुद्दों पर मंथन होगा। शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र सुविधाएं, परीक्षा प्रणाली, नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की चुनौतियां – इन सभी विषयों पर छात्र प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और कार्यकर्ताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। उनका कहना था कि यह अधिवेशन बिहार की शिक्षा को अधिक सशक्त, समावेशी और छात्रहितैषी बनाने की दिशा में निर्णायक पहल साबित होगा।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राजीव रंजन, अधिवेशन जिला प्रमुख किशन सोनी, जिला संयोजक सूर्या प्रताप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन रॉय, ऋषि महतो, समित सिंह, नगर मंत्री पीयूष भारती, विभाग छात्रा प्रमुख खुशी, टीएमबीयू विश्वविद्यालय मंत्री विष्णु कुमारी, हर्ष सहित बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *