कांग्रेस यूथ कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष बने सूरज पठान,मिठाई खिलाकर लोगों ने दी बधाई

ओरमांझी।सूरज पठान को दूसरी बार कांग्रेस यूथ कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जिस पर विधायक राजेश कच्छप, जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा और अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने का वादा किया है और कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह काम करेंगे।सूरज पठान की नियुक्ति उनके ऑनलाइन सदस्यता अभियान में सफलता के कारण हुई है, जिसमें उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ा था। युथ अध्यक्ष बनने पर उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने के प्रयासों पर जोर दिया।उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने का वादा किया.सूरज पठान के प्रखंड अध्यक्ष बनने से ओरमांझी में कांग्रेस पार्टी को काफ़ी फायदा होगा। क्षेत्र के युवाओं में सूरज पठान का काफ़ी पहुंच हैं. हमेशा युवाओं के हित के लिए सूरज पठान काम करते हैं, सूरज पठान के प्रखंड युथ कमेटी के अध्यक्ष बनने पर विधायक राजेश कच्छप सहित खुदीया कच्छप,मंत्री के का आरिफ राजा, जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, रोहित सिंह, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी, मुन्तजीर अहमद रजा,रमेश उरांव, हरिमोहन महतो सफीउल्लाह अंसारी, मुबारक अंसारी,रशीद अंसारी, सहित अनेकों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *