मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

रांची : झारखंड की ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह दिल्ली दौरे पर है । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की । इस मौके पर संगठन विस्तार , संगठन की मजबूती , सरकार के काम – काज , जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की पहल और वर्तमान राजनीतिक हालात पर सार्थक चर्चा हुई । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा राजनीतिक विषयों से अवगत कराया । SIR प्रक्रिया में जनता के सामने चुनौतियों , मतदान का अधिकार सुरक्षित रखने और बीजेपी के षडयंत्र को मात देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई । केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तमाम विषयों पर कांग्रेस की भूमिका के साथ – साथ भविष्य का मार्गदर्शन भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *