सांसद कालीचरण मुण्डा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

खूंटी: समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को सांसद कालीचरण मुण्डा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। उपायुक्त आर. रॉनिटा ने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक की शुरुआत करते हुए उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की। सांसद ने जिले के विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लंबित आवासों को पूर्ण कराने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं सहकारिता विभाग को इमली खरीद, लेमन ग्रास प्रोसेसिंग यूनिट संचालन एवं तेल क्रय की दिशा में कार्य करने, सड़कों की मरम्मत से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इसके अलावा जल संसाधन से संबंधित कार्यों, कृषि विभाग को बीजों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने, सहकारिता विभाग को लैम्प्स केंद्रों का बेहतर संचालन, विद्युत विभाग को मुख्यमंत्री उज्ज्वला झारखंड योजना के तहत वंचित टोलों का विद्युतीकरण कार्य ससमय पूर्ण करने, शिक्षा विभाग को पठन-पाठन व्यवस्था सुदृढ़ करने, शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान एवं जर्जर विद्यालयों की समीक्षा । पंचायती राज विभाग को पंचायत भवनों का सुदृढ़ संचालन, स्वास्थ्य विभाग को उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, राजस्व विभाग को प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर लंबित मामलों का समाधान करने, नगर पंचायत को वार्डों की नियमित सफाई, कचरा का नियमित उठाव करने का निर्देश दिया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी को विभिन्न विकास कार्यों के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान नियमानुसार एवं ससमय करने का निर्देश दिया गया। खेल विभाग द्वारा विगत दिनों में आयोजित हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिता की जानकारी लेते हुए खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में सांसद ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं को ससमय, पूर्ण करने के निर्देश दिया। बैठक में विधायक तमाड़ विकास कुमार मुंडा, विधायक प्रतिनिधि, खूँटी एवं तोरपा विधानसभा क्षेत्र, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी प्रखंड प्रमुख समेत अन्य संबंधित जन प्रतिनिधि मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *