शिवाला से कनौली तक मेन रोड पूरी तरह बंद,एनएचआई द्वारा दानापुर बिहटा मेन रोड के कार्य को तेजी से पूरा करने को लेकर निर्देश

पटना।राजधानी पटना से शिवाला होते हुए बिहटा जाने वाले लोगों के लिए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है!जी हां!अगले 18 दिसंबर से 15 जुलाई 2026 तक एनएचआई के स्तर से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए शिवाला से कनौली तक आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब हो कि राजधानी पटना से शिवाला होते हुए आरा जाने वाले लोगों के लिए पटना जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में दानापुर एसडीओ ने सोमवार को अधिसूचना जारी करते हुए सख्त निर्देश जारी किया है।जहां जिला प्रशासन ने दानापुर स्टेशन से शिवाला होते हुए बिहटा के लिए कनौली वाले मेन रोड पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया।वहीं कुछ दिनों के लिए सिर्फ स्कूल वाहनों को सुबह और शाम के लिए अनुमति दी गई है।दिलचस्प बात तो यह है कि एनएचआई के द्वारा लगातार अनुरोध के बावजूद आवागमन चालू होने के कारण कार्य बाधित हो रहा था।जबकि 2026 तक किसी भी कीमत पर दानापुर बिहटा एलिवेटेड फोर लेन पूरा करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा आवागमन बंद नहीं करने को लेकर कार्य बाधित हो रहा था।वहीं इस मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार द्वारा तत्काल मुख्य सचिव व सभी आला अफसरों को सख्त निर्देश दिया गया।उसके बाद आनन फानन में पटना जिला प्रशासन ने दानापुर स्टेशन से शिवाला होते हुए कनौली वाले मेन रोड पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया।जिला प्रशासन ने 18 दिसंबर से लेकर 15 जुलाई तक आवागमन को अलग रूट निर्धारित कर दिया है।बहरहाल अब पटना से आरा जाने वाले लोगों को दो तीन नए रूट निर्धारित करते का निर्देश दिया गया है।

अनूप कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *