कसमार में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया

बोकारो – रांची के उत्पाद अधीक्षक ईआइबी, के नेतृत्व में बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया गया । जिसमें कम्पोजिट शराब दुकान बहादुरपुर, कसमार रोड कसमार एवं खैराचातर में औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानों पर आवश्यक आगे की कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद अधीक्षक ईआइबी के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद विभाग की टीम ने पिरगुल और सिमपुर में प्राप्त शिकायतों के आधार पर छापामारी अभियान चलाया।अभियान के दौरान पिरगुल में किसी भी प्रकार की अवैध शराब नहीं मिली। वहीं सिमपुर में एक किराना दुकान और उससे सटे घर में छापामारी करने पर विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बरामद की गई।बरामद विदेशी शराब पर लगे होलोग्राम प्रथम दृष्ट्या नकली या अवैध प्रतीत हो रहा है । इसे देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।छापामारी के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिला उत्पाद विभाग को संबंधित आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *