आपकी योजना -आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आरंभ कल से, तैयारी पूरी
बोकारो – राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का शुभारंभ शुक्रवार 21 नवंबर, से हो रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने दी। उन्होंने बताया कि *आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का शुभारंभ 21 नवंबर से हो रहा है, जो आगामी 15 दिसंबर, तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। किस तिथि को किस पंचायत नगर निगम – परिषद के वार्ड में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत शिविर लगेगा इसका शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।सभी प्रखंडों के लिए आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंडों का पर्यवेक्षक पदाधिकारी बनाया गया है। जो पूरे कार्यक्रम में उपस्थित होकर मॉनिटरिंग का काम करेंगे। चास प्रखंड के लिए उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को, चंदनकियारी प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा को, जरीडीह प्रखंड के लिए अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी को, पेटरवार प्रखंड के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज को, नावाडीह प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ को, बेरमो प्रखंड के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको को, कसमार प्रखंड के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा को, चंद्रपुरा प्रखंड के लिए निदेशक डीपीएलआर मेनका को,गोमिया प्रखंड के लिए जिला पंचायतीराज पदाधिकारी मो शफीक आलम को जिला स्तरीय पर्यवेक्षक पर्वेक्षक पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में लगने वाले शिविर में सभी विभागों का स्टाल लगेगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को अपने अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाने का निर्देश दिया है। शिविर में अलग अलग विभाग के कुल 20 – 22 स्टॉल प्रस्तावित हैं। शिविर में खाद्य आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, श्रम विभाग, महिला बाल एवं समाज कल्याण विभाग, कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग, जेएसएलपीएस, विद्युत पेयजल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, योजनाओं के प्रचार प्रसार हेल्प डेस्क कल्याण मंच आदि रहेंगे। ताकि आन द स्पाट आवेदन प्राप्त कर सुयोग्य लाभुकों को योजना से लाभांवित किया जा सके। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के जरिए आमजनों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इसके तहत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति आवासीय आय प्रमाण पत्र आदि किया जाएगा।
आम जनों से अपील है कि वह अपने पंचायत नगर निगम परिषद के वार्ड में आयोजित होने वाले शिविरों में स्वयं हिस्सा लें और दूसरों को हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत शुक्रवार को चास प्रखंड के भंड्रॉ एवं तुरीडीह
पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंड्रॉ, चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर पंचायत के बाटबिनोर पंचायत सचिवालय, गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत के म.वि. रहावन का मैदान में, नावाडीह प्रखंड के भलमारा पंचायत के पंचायत सचिवालय, चंद्रपुरा प्रखंड के नररा पंचायत के पंचायत सचिवालय, पेटरवार प्रखंड के बुण्डू एवं पेटरवार पंचायत के संबंधित पंचायत सचिवालय, जरीडीह प्रखंड के अराजू पंचायत के पंचायत सचिवालय भवन में, कसमार प्रखंड के दांतु पंचायत के संबंधित पंचायत सचिवालय, बेरमो प्रखंड के अरमो पंचायत के संबंधित पंचायत सचिवालय, नगर निगम चास के वार्ड संख्या 1 एवं 10 के मदरसा ग़ौश नगर और नगर परिषद फुसरो के वार्ड संख्या 1 में रामाधार सिंह पब्लिक स्कूल नियर दुर्गा मंदिर रामनगर में शिविर का आयोजन होगा।



