राज्यपाल संतोष गंगवार,सीएम हेमंत सोरेन और केन्द्रीय मंत्री पहुंचे उलीहातू,भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
रांची : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को राज्यपाल संतोष गंगवार,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलीहातू पहुंचे। राज्यपाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर परम्परागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, तदोपरांत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर राजपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।



