पीएम मोदी समस्तीपुर में गरजे, लालू परिवार बोला हमला
पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे हैं। शुक्रवार को उनका विमान दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद वह समस्तीपुर पहुंचे समस्तीपुर और बेगूसराय में उनकी जनसभा है। पहले वह समस्तीपुर पहुंचे। वहां पर भारत रत्न और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे। उनको नमन किया। साथ ही इस बीच परिजनों से भी मिलें। इसके बाद वह दूधपूरा हवाई अड्डे पर जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी तेरी पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी दिग्गज नेता रहेंगे।
पीएम मोदी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि इन्होंने क्या किया है? यह मुझे आपको बताने की जरूरत नहीं है। यह लोग हजारों करोड़ के घोटाले के मामले में जमानत पर चल रहे हैं। इन्होंने तो जननायक की उपाधि भी चोरी कर ली है। लेकिन, बिहार के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन लोगों ने बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।



