अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ तिवारी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट अकादमी का किया शुभारंभ

गणादेश,रांची: राजधानी रांची के बरियातू स्थित झारखंड इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट रांची अकादमी का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सह जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने किया है। इसमें 6-19 उम्र के बच्चों को ट्रेनिंग दिया जाएगा। मौके पर सौरभ तिवारी ने कहा कि झारखंड में क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा में कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में झारखंड से कई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में भाग लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड से कई रणजी खेल का आयोजन किया जाएगा। सौरभ तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से झारखंड में क्रिकेट का कल्चर बढ़ा है। इस तरह की क्रिकेट कोचिंग की व्यवस्था होने से यहां से कई खिलाड़ी निकलेंगे और देश के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर वह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो किसी भी अच्छे स्तर के खिलाड़ी को अपने प्रतिभा को उभारने के लिए जरूरी है। इस मौके पर बोलते हुए झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री इस  ने कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के सोच रखने वाले सुरेश साहू को मैं बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस कोचिंग से बेहतर खिलाड़ी निकल कर आने वाले वक्त में तैयार होंगे। इस मौक़े पर  झारखण्ड क्रिकेट एकेडमी के निदेशक  सुरेश साहू ने बताया कि बल्लेबाजों को प्रैक्टिस के लिए बॉलिंग मशीन लगाया गया है। बॉलिंग मशीन के साथ हमारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम उनकी तकनीक को निखारने और तकनीक में सुधार करने के लिए तैयार किया गया है। स्पीडोमीटर को शामिल करने से गेंदबाज अपनी गति को ट्रैक कर सकते हैं और अधिक से अधिक उपलब्धियों के लिए प्रयास कर सकते हैं।यहाँ प्रोफेशनल कोचिंग, वीडियो एनालिसिस सेशन, इंटर एकेडमी टूर्नामेंट, नेट प्रैक्टिस के साथ बोलिंग, गाइडेंन्स फॉर स्टेट और नेशनल की सुविधा उपलब्ध है। एकेडमी के निदेशक ने कहा कि खास तौर पर सर्टिफाइड ट्रेनर के रूप में शुभम नायक, महिला ट्रेनर सोनाली साहू और अमन शर्मा को नियुक्त किया गया है और साथ ही कोचिंग स्टाफ में पूर्व रणजी खिलाड़ी और पूर्व आईपीएल खिलाड़ी पर्सनल ट्रेनिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां एक साथ 250 से 300 खिलाड़ी ट्रेनिंग ले सकते हैं. इस मौके पर  डायरेक्टर सुरेश साहू, रणजी खिलाड़ी मोनू कुमार, राजीव, नेपाल महतो, चंचल भट्टाचार्य समेत कई विशिष्ट लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *