भागलपुर में पत्रकारिता को मिला नया मंच, ‘प्रेस क्लब’ ने ली उड़ान, ज़िम्मेदारी की शपथ के साथ

भागलपुर। जब कलम की स्याही ज़िम्मेदारी से भरे हाथों में हो, तो समाज खुद रास्ता बदलता है। रविवार को भागलपुर में कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब प्रेस क्लब भागलपुर ने विधिवत रूप से आकार लिया और इसके साथ पत्रकारिता को नई दिशा देने की शुरुआत भी।
शपथ नहीं, वादे थे – निष्पक्षता, निडरता और नैतिकता के!
रविवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रेस क्लब भागलपुर के सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह और पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शिवशंकर सिंह पारिजात की उपस्थिति में हुई, जिन्होंने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। यह केवल पदों की जिम्मेदारी नहीं थी, बल्कि हर पत्रकार ने समाज के प्रति सच्चाई, निष्पक्षता और निडरता से पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।
इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी की कमान – अध्यक्ष: मदन कुमार, सचिव: नवनीत मिश्रा, कोषाध्यक्ष: विजय सिन्हा, उपाध्यक्षगण: मनोज गुप्ता, शंकर दयाल मिश्रा, त्रिपुरारी, मिलिंद गुंजन, अमित चौधरी,
संयुक्त सचिव: आशीष रंजन, बलराम मिश्रा, सहायक सचिव: नीरज कुमार, अश्वनी कुमार, कार्यालय सचिव: शिवम कुमार, कार्यकारी सदस्य: अभिषेक, संजीव झा, आशुतोष, अमित राज, आरफीन जुबेर, अभिषेक प्रकाश, अमृता सिंह, कांतेश कुमार।
मंच पर मौजूद सभी पत्रकारों ने एक सुर में कहा – हम न तो किसी के दबाव में झुकेंगे, न किसी के प्रभाव में बहेंगे। हमारी कलम समाज का आईना होगी। प्रेस क्लब भागलपुर अब पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान और संवाद का साझा मंच बनेगा,
जहां सच के लिए आवाज़ और ज़िम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाएगी।
शुभकामनाओं के साथ हुई विदाई, उम्मीदों के साथ हुआ आगाज़। समारोह में शामिल सभी अतिथियों ने क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और भागलपुर में पत्रकारिता के एक नए युग की शुरुआत के रूप में इसे यादगार पल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *