गांधी जयंती पर ‘टेकिंग गांधी टू स्कूल’ प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान

भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र द्वारा आयोजित ‘टेकिंग गांधी टू स्कूल’ कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह आयोजन प्रतिष्ठान के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, भागलपुर के प्राचार्य डॉ. हेम शंकर शर्मा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जे. पी. विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व कुलपति डॉ. फारूक अली उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना और पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई, जिसके बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. हेम शंकर शर्मा ने कहा, “महात्मा गांधी न केवल भारत, बल्कि समस्त विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने अहिंसा, प्रेम और सत्याग्रह के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाई। आज भी उनके विचार वैश्विक एकता और वसुधैव कुटुंबकम की भावना को सशक्त करते हैं।” विशिष्ट अतिथि डॉ. फारूक अली ने गांधी जी द्वारा बताए गए सात सामाजिक पापों की चर्चा करते हुए कहा कि ये बुराइयाँ आज भी समाज के लिए खतरा हैं। उन्होंने खास तौर पर बच्चों से गांधी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की।
विचार वक्ता डॉ. रवि शंकर कुमार चौधरी, अध्यक्ष, इतिहास विभाग, टी. एन. बी. कॉलेज, ने कहा, “महात्मा गांधी एक महामानव थे। उनकी प्रतिमाएं दुनिया के 103 देशों में स्थापित हैं जो भारत के लिए गौरव की बात है। अफसोस की बात है कि भारत में ही कुछ लोग उन्हें दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं।”
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार ने किया, स्वागत भाषण अरविंद कुमार राम ने और धन्यवाद ज्ञापन मो. ऐनुल होदा ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को मोमेंटो देकर वासुदेव भाई (सचिव), संजय कुमार (सह सचिव), अरविंद कुमार राम (कोषाध्यक्ष) और एनुअल होदा (उपाध्यक्ष) द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. हबीब मुर्शिद खान, डॉ. जयंत जलद, डॉ. सच्चिदानंद शाह, राजकुमार, जीनी हमीदी, मो. महबूब आलम, मो. तकी अहमद जावेद, मो. शाहबाज डॉक्टर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी विचार साझा किए।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में शामिल हैं – रकीबा अकबर, विप्रा श्री, मृदुल, कृष्ण कुमार, रोशनी कुमारी, आरुषि, अनिका, दिव्यांश गुप्ता, अवनी रंजन, आराध्या राय, तनिष्का, प्रियांशी, शिजा, आदि अंजन देव, अक्षरा सिंह, आयुष, अमृत पुंद्रिक शरण, अभिनव, मो. अनस, रशीद रज़ा, खुशी कुमारी, दीवा कुमारी, और शिल्पी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले और सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यालयों में शामिल रहे – होली फैमिली स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, माउंट कार्मेल स्कूल, नवयुग विद्यालय, झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय, बिरला ओपन माइंड्स स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल (बरारी), न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, सरयू देवी मोहनलाल इंटर उच्च विद्यालय, और इंटर उच्च विद्यालय, सबौर।
कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जो छात्र पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, वे प्रतिष्ठान के कार्यालय, जयप्रभा मार्ग पर संपर्क कर अपना पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *