डांडिया के दौरान बॉलीवुड की अश्लीलता थोपकर सनातन संस्कृति को किया जा रहा बदनाम: शुभम पुरोहित

रांची,गणादेश : राँची जिला दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष शुभम पुरोहित ने कहा कि आज डांडिया के नाम पर डांडिया का अशुद्धिकरण हो रहा है। डांडिया नृत्य के दौरान बॉलीवुड की अश्लीलता थोपकर हमारी सनातन संस्कृति का अपमान किया जा रहा है। यह झारखंड की आत्मा – झूमर और करमा नृत्य – के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जिस धरती की पहचान लोक परंपराओं से है, वहाँ डांडिया के वर्कशॉप तो होते हैं पर कभी झूमर-करमा के लिए प्रयास नहीं होता।

“यदि हम अपनी जड़ों से कट गए तो पहचान मिट जाएगी। समाज को चाहिए कि झूमर और करमा को सम्मान दे, नई पीढ़ी को इनसे जोड़े और अपनी संस्कृति का गौरव पुनर्जीवित करे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *