पूरे दुर्गोत्सव में मुस्तैद होकर कार्य करें सुरक्षा समिति के सदस्य: नितीश मिश्र
गणादेश,रांची : जिला दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति के संयोजक नितीश मिश्र ने सभी सुरक्षा समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि मंगलमयी माँ दुर्गा से सभी लोग देश काल के लिए प्रार्थना करें एवं दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान जो विभिन्न प्रकार की घटनाएँ होती हैं उस पर नियंत्रण करते अशुभ घटनाओं की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दें। आप सभी सुरक्षा समिति के सदस्यों से पुन: आग्रह होगा कि सभी वैसे पूजा पंडालों जहाँ सर्वाधिक मात्रा में भीड़ होती है उन्हें चिन्हित करें एवं सुरक्षा समिति के सदस्य अधिक संख्या में ऐसे पूजा पंडालों में सेवा दें ताकि भक्तों को किसी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े



