पांच लाख का इनामी गैंगस्टर उत्तम यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर
चतरा (गणादेश) : शनिवार की देर में राष्ट्रीय राजमार्ग रांची-चतरा मुख्य पथ में बगरा-जबरा के समीप बिहार पुलिस के द्वारा घोषित 50000 रूपए का इनामी गैंगस्टर उत्तम यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। वह चतरा शहर केे सुरही मुहल्ला का रहने वाला था। वह लातेहार के बालूमाथ से चतरा की ओर अपाची बाइक से आ रहा था। पुलिस बालूमाथ से उसका पीछा कर रही थी। बाइक में पीछे बैठे उत्तम के सहयोगी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस का स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया। जवाबी कार्रवाई में उत्तम यादव को पैर, कमर व छाती में गोली लगी हैै। घायल अवस्था मेंं पुलिस उसे चतरा सदर अस्पताल ले लाई। चिकित्सकों ने उत्तम यादव को मृत घोषित कर दिया। हाल में ही उत्तम यादव अपने गुर्गों के मार्फत पर हजारीबाग शहर में एक ज्वेलर्स शॉप में गोलीबारी कराई थी। उत्तम यादव ने हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया में एक पोस्ट डालकर इस घटना की जवाबदेही ली थी। इसके बाद से पुलिस सक्रिय हुई और उत्तम यादव गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार की थी। उत्तम यादव पर झारखंड और बिहार में कई मामले दर्ज हैं। वह टाइगर नामक आपराधिक गिरोह भी चलाता था।



