पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपों से बाइज्ज़त बरी किया

रांची: दुमका कोर्ट ने गुरुवार को केस नंबर 110/2022 से जुड़ा जमीन विवाद का ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बाइज्ज़त बरी कर दिया।
इस निर्णय के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने मिठाइयाँ बाँटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा:
हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। मैं कोर्ट का दिल से धन्यवाद करता हूँ। मेरे पिताजी, जिन्होंने झारखंड अलग राज्य के लिए बड़ी कुर्बानी दी, उन्हें भी इस केस में घसीटने का काम किया गया। लेकिन आज सच सामने आ गया और कोर्ट ने हमें बाइज्ज़त बरी कर दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि 2022 से मुझे बार-बार इस केस में दुमका आना पड़ रहा था। आज न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया कि यह मामला निराधार था। यह न्याय और सत्य की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *