वज्रपात से विधवा महिला की दुधारू गाय की मौत, मुआवजे की मांग

रांची : शनिवार शाम लगभग 4 बजे चान्हो प्रखंड के ग्राम तरंगा में तेज बारिश और वज्रपात के कारण एक विधवा महिला की दुधारू गाय की मौत हो गई। पीड़ित महिला का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और उसी गाय पर उनके घर का पालन-पोषण निर्भर था। गाय की आकस्मिक मृत्यु से परिवार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और अंचलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस गरीब महिला को शीघ्र सहायता राशि और मुआवजा प्रदान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *