उम्मीद के दीये: विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में राहत सामग्री लेकर पहुंचे पवन मिश्रा
भागलपुर। गंगा और कोसी की बाढ़ से जूझते भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा के सौजन्य से शुक्रवार को सूखा राशन से लदी मोबाइल वैन को रवाना किया गया, जो बाढ़ प्रभावित इलाकों में घूम-घूमकर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाएगी।
यह राहत वैन झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, बिहार प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, भागलपुर जिलाध्यक्ष संतोष शाह, जिला प्रभारी राजेश जैन और स्वयं पवन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
‘भूखा न सोए कोई’ — मिशन का संकल्प
इस अवसर पर पवन मिश्रा ने कहा, “हमने हमेशा सेवा को प्राथमिकता दी है। हमारी यह मोबाइल वैन यह सुनिश्चित करेगी कि बाढ़ पीड़ितों को समय पर राशन मिले और कोई भूखा न सोए।” उन्होंने बताया कि वैन भागलपुर विधानसभा के 51 वार्डों में जाकर सूखा राशन वितरित करेगी।
कर्मवीर सिंह ने मिश्रा की पहल को “संकट में साहसिक कदम” बताया और कहा, “बीजेपी हमेशा जनता के साथ रही है, यह वैन राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।”
राहत की शुरुआत, सैंकड़ों को मिला सहारा
मोबाइल वैन के साथ पवन मिश्रा और बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर सैकड़ों परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। लोगों की आंखों में राहत और आभार झलक रहा था।
इस मौके पर बांका जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा, नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, महामंत्री योगेश पांडेय, उमाशंकर, मितेश सिंह, रौशन सिंह, मुकेश सिंह, मनीष दास, राजेश टंडन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, विनोद मंडल, अधिवक्ता चंदन कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

