पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे खूंटी, कहा- नगड़ी में खेतिहर जमीन पर रिम्स-2 का निर्माण गलत,24 को उस जमीन पर हल चलाऊँगा
खूंटी : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार की शाम खूंटी पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपई सोरेन का जमकर स्वागत किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार बने आठ महीने हो चुके हैं लेकिन कोई खास उपलब्धि नहीं रही है। कोई भी विकास योजनाएं शुरू तक नहीं हुई है। बाईपास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को पहले ही स्वीकृति दे चुकी है। अब इसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।
वहीं नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण की बात पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि वह खेतिहर जमीन है और वहां पर रैयतों का विरोध है। मैं रिम्स-2 निर्माण का विरोध नहीं कर रहा हूँ।राज्य सरकार काही दूसरी जगह पर इसका निर्माण करा सकती है। लेकिन रैयतों के खेतिहर जमीन पर निर्माण गलत है। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त में मै उस जमीन पर रैयतों के साथ हल चलाऊँगा। उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठ हुआ है और इसी मुद्दे से जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष वोट चोरी का शोर मचा रहा है। उनके अनुसार घुसपैठियों के नाम पर वोटर आईडी बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता अनूप साहू,मनोज जायसवाल,जितेंद्र कश्यप ,महवीर साहू सहित कई नेता मौजूद थे।



