रांची में बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा मॉल और इंटर स्टेट बस टर्मिनल
रांची : झारखंड सरकार ने CM हेमंत सोरेन के नगरीय विकास के सपने को साकार करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नगर विकास और आवास विभाग ने रांची के दुबलिया में रिंग रोड के पास इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के साथ-साथ झारखंड का सबसे बड़ा मॉल बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रांची और अन्य शहरों का विकास पर्यटन को ध्यान में रखकर किया जाए। इसी के तहत गुरुवार को कर्नाटक की परामर्शी एजेंसी IDEC ने विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को मॉल और ISBT का प्रारूप प्रस्तुत किया।



