पीएम मोदी ने राजद को दिया झटका,पार्टी के कई विधायक बीजेपी में शामिल होने की चर्चा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल के नेताओं का दल बदल का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस बीच पीएम मोदी के गया दौरे के क्रम में राजद के दो विधायक बीजेपी के मंच पर दिखे।

इस बीच आरजेडी को सबसे बड़ा झटका लगा है. इनमें से एक नवादा से विधायक विभा देवी हैं तो वहीं रजौली से विधायक प्रकाश वीर हैं।  

हालांकि स्पष्ट तौर से अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि ये दोनों बीजेपी में शामिल होंगे या जेडीयू में लेकिन बहुत जल्द तस्वीरें साफ हो जाएंगी. जिस तरह से अगले दो-तीन महीने में बिहार में विधानसभा चुनाव है उससे यह तो तय है कि इन दो विधायकों ने आरजेडी को बड़ा झटका दिया है।

बता दें कि विभा देवी राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं. राजबल्लभ यादव 1990 से ही आरजेडी से जुड़े रहे हैं. वे मंत्री रह चुके हैं. राजबल्लभ यादव की छवि बाहुबली नेता वाली है. अब जैसे ही विभा देवी एनडीए के मंच पर नजर आई हैं तो बिहार के सियासी गलियारे में खलबली मच गई है. गौरतलब हो कि अभी हाल ही में राजबल्लभ यादव जेल से बरी होकर बाहर आए हैं. बिहार में इस साल चुनाव है तो जेल से बाहर आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह राजनीतिक गतिविधियों में एक्टिव हो गए हैं.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *