मुरहू में नंदलाल मोटर्स शोरूम का उप प्रमुख अरुण साबू ने किया उद्घाटन, अब नई-पुरानी गाड़ियों की मिलेगी सुविधा
खूंटी: मुरहू प्रखंड में सोमवार को नंदलाल मोटर्स शोरूम का शुभारंभ किया गया। उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह शोरूम महिंद्रा और टाटा कंपनी के नए और पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री के लिए खोला गया है।शोरूम के संस्थापक विकास महतो ने बताया कि इस नये प्रतिष्ठान से आम लोगों को उचित दाम पर अच्छे वाहनों की विस्तृत रेंज मिलेगी। अब मुरहू और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को टाटा और महिंद्रा की नई गाड़ियां और पुरानी गाड़ियों का विकल्प आसानी से उपलब्ध होगा।उप प्रमुख अरुण साबू ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नंदलाल मोटर्स का मकसद ग्राहकों को संतुष्टि के साथ वाहन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में यहां सर्विस सेंटर की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे ग्राहकों को मरम्मत या सर्विस के लिए रांची नहीं जाना पड़ेगा।महिंद्रा कंपनी के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान की जाएगी।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इनमें प्रमोद साव, बिनोद शर्मा, नन्दलाल महतो, पुसू महतो, देवेंद्र महतो, महेश साव, हलधर महतो, राजकुमार महती, चर्च के फादर समेत कई ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।



