स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में विसर्जित
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पूरे पारम्परिक विधि-विधान से स्मृति शेष-“गुरुजी” की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके छोटे भाई विधायक ळ बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे।
रजरप्पा स्थित दामोदर नदी के घाट पर स्थानीय पाहन द्वारा सभी विधिवत रीति-रिवाज का अनुपालन कराते हुए मुख्यमंत्री ल हेमन्त सोरेन के हाथों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अस्थियां विसर्जित कराई गई, अस्थियां प्रभावित करते समय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आंखों में अपने पिता को खोने की पीड़ा साफ झलक रही थी।



